April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एक आयुष चिकित्सक ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से भी की बदसलूकी सारे कारनामे सीसीटीवी में कैद

एक आयुष चिकित्सक ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से भी की बदसलूकी
सारे कारनामे सीसीटीवी में कैद
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुधवार की शाम कुछ देर के लिए रन क्षेत्र में तब्दील हो गया। यहां एक आयुष चिकित्सक द्वारा ना सिर्फ एक अस्पताल कर्मी के साथ मारपीट की गई। बल्कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ भी धक्का-मुक्की कर दिया गया। यह मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है।
बताया जा रहा है कि एक आयुष चिकित्सक के द्वारा फोन पर अकाउंटेंट से बाता बाती हुई। इस बीच एक दूसरे को देख लेने की बात कहा गया। बताया जा रहा है कि आयुष चिकित्सक द्वारा अकाउंटेंट को अस्पताल में बुलाया गया। जहां पहुंचते ही उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं अकाउंटेंट के साथ में आए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह के साथ भी धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई। यह सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस बाबत प्रभारी डॉ मनोज कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने दबे जुबान से बताया कि घटना घटित हुई है। उनके अकाउंटेंट सुनील कुमार के साथ आयुष चिकित्सक द्वारा मारपीट की गई। इतना ही नहीं उनके साथ भी बदसलूकी की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त आयुष चिकित्सक छितरौली उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत है। उन्होंने यह भी बताया कि वे उक्त चिकित्सक से कार्यकाल और लेखा-जोखा की जानकारी मांगी तो उनके द्वारा असामाजिक तत्वों के साथ इस तरह की हरकत की गई है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि अभी इस घटना की कहीं शिकायत नहीं की गई है। गुरुवार को इस पर विचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.