April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पेपर लीक और आंदोलनकारी छात्र पर लाठीचार्ज के खिलाफ एआईएसएफ ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

पेपर लीक और आंदोलनकारी छात्र पर लाठीचार्ज के खिलाफ एआईएसएफ ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
महुआ, नवनीत कुमार
विभिन्न परीक्षाओं में हो रही पेपर लीक और इसके खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्रों पर किए जा रहे लाठीचार्ज के खिलाफ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन जिला इकाई ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने पुतले के साथ नारेबाजी करते हुए पहले महुआ बाजार का भ्रमण किया फिर गांधी स्मारक पर सभा की।
प्रदर्शन में शामिल सदस्यों ने महुआ के गांधी स्मारक चौक पर शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर का पुतला दहन कर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पेपर लिक से छात्रों का भविष्य अधर में जाने और आंदोलनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। यह विरोध मार्च महुआ जवाहर चौक, थाना चौक, पुल रोड होते हुए गांधी स्मारक चौक पहुंचा जहां सभा में तब्दील हो गया। उसके बाद एक सभा की गई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने कहा कि पूरे बिहार के सभी परीक्षाओं की पेपर लीक होने से लाखों छात्रों की भविष्य बर्बाद हो रही है। सरकार के मंत्री इस सवाल को पूछे जाने पर कहते हैं कि जांच हो रही है। यह निंदनीय है। सभा की सभा को संबोधित करते हुए महुआ मुकुंदपुर के पैक्स अध्यक्ष उत्कर्ष कुमार उर्फ बच्चा बाबू ने कहा आंदोलन कर रहे छात्राओं पर हुई लाठीचार्ज बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का नौकरी देने का किया वादा झूठा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल मंत्री चंदन कुमार तेजपुंज ने कहा कि यह सरकार बेरोजगारों को ठगने का काम कर रही है। फेडरेशन के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य सफदर इरशाद ने कहा छात्र हितों का हनन एआईएसएफ बर्दाश्त नहीं करेंगी। सदस्यों ने शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो, नीतीश तेजस्वी शर्म करो, बिहार सरकार मुर्दाबाद आदि नारे लगाए। इस कार्यक्रम में एआईएसएफ के चंद्रशेखर कुमार, रवि कुमार, रंजन कुमार, सुधांशु कुमार, गणेश कुमार, राजीव कुमार आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.