महुआ में 211 लीटर शराब बरामद, वहीँ लूट मामले में हुआ गिरफ्तार, महुआ में शराब का हुआ विनिष्टिकरण
महुआ में 211 लीटर शराब बरामद
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ पुलिस और मध निषेध की टीम के द्वारा की गई संयुक्त रूप से छापेमारी में 211 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। यह शराब महुआ थाने के डोगरा से पुलिस ने बरामद की। हालांकि पुलिस के आने की सूचना पर कारोवारी भागने में सफल रहे।
शुक्रवार को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि महुआ पुलिस और मध निषेध टीम के द्वारा की गई संयुक्त रूप से छापेमारी में डोगरा हाईस्कूल के पीछे चंवर से कई कारण विदेशी शराब बरामद की गई। उन्होंने यह भी बताया कि यहां से 211 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। हालांकि पुलिस को आते देख कारोबारी भागने में सफल रहे। उन्होंने यह भी बताया कि शराब बरामदगी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

लूट मामले में गिरफ्तार
महुआ। महुआ पुलिस ने लूट मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि लूट मामले में नामजद हाजीपुर नगर थाना के रामचौरा निवासी रोशन कुमार राय को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी पुलिस ने नाटकीय ढंग से की। लूट का मामला महुआ थाने में बीते 28 फरवरी को दर्ज की गई थी।

महुआ में शराब का हुआ विनिष्टिकरण
महुआ। महुआ थाने पर विदेशी शराब का विनिष्टिकरण किया गया। यह विनिष्टिकरण अंचलाधिकारी की उपस्थिति में की गई।
यहां 2425 लीटर अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि विभिन्न जगहों से बरामद 2425 लीटर विदेशी शराब को विनिष्टिकरण किया गया। यह कार्य सीओ के उपस्थिति में हुई।
