एक बार फिर कांपलेक्स रिसर्च सेंटर अर्थात सीआरसी का गठन किया गया.
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
पुन सीआरसी का किया गया गठन।
शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय में
होने वाले कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु एक बार फिर कांपलेक्स रिसर्च सेंटर अर्थात सीआरसी का गठन किया गया. इसके पूर्व पिछले वर्ष अगस्त माह में सीआरसी को भंग कर दिया गया था. नयी व्यवस्था के तहत गोरौल प्रखंड को दो शहरी और 12 ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों को मिलाकर कुल 14 सीआरसी का गठन किया गया है. नई व्यवस्था के तहत उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक को व्यवस्थापक एवं मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक को समन्वयक के रूप में स्थापित किया गया है. इसी क्रम में शहरी क्षेत्र में 2 संकुल स्थापित किए गए हैं जिनमें 1 कन्या प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय एवं दूसरा उच्च विद्यालय गोरौल के प्रधानाध्यापक जावेद अयूब हुसैनी को व्यवस्थापक एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय भीखनपुरा उर्दू के प्रधानाध्यापक परवेज आलम को संकुल समन्वयक बनाया गया इस संकुल में इनायतनगर पंचायत के 9 विद्यालयों को शामिल कर समन्वयक द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सीआरसीसी धर्मेंद्र कुमार द्वारा नये समन्वयक को माला एवं मध्य विद्यालय गोरौल चकव्यास के प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार द्वारा कला समेकित अधिगम निर्मित मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया. शनिवार को बैठक में बीस सूचक, विद्यालयी व्यवस्था , विद्यालय एक नजर,पदस्थापना एवं यू डाइस प्रपत्र पर चर्चा हुई, इस अवसर सभी 9 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के रूप में मनोज कुमार झा, अरविंद कुमार झा, दिलीप प्रसाद, राजेश रंजन, अश्वनी कुमार, विजयता कुमारी, रेणु कुमारी, उपस्थित थे.
