April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चलती गाड़ी से गिरकर किशोर गंभीर, रेफर /रिपोर्ट। नवनीत कुमार

चलती गाड़ी से गिरकर किशोर गंभीर, रेफर
महुआ। नवनीत कुमार
चलती वाहन से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर को लोगों ने महुआ अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए लाया। जहां से उसे हाजीपुर रेफर कर दिया गया।
यह घटना शनिवार को महुआ के फुलार गांव में घटी। घायल 12 वर्षीय इरफान को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घायल इरफान की मां ने बताया कि गांव में पुआल भूसा लेकर चलने वाली गाड़ी के पीछे वह लटक गया था। जिससे गिर कर वह घायल हो गया। उसे सिर में गंभीर चोटें आई है। बताया जा रहा है कि गांव में जब कोई भी गाड़ियां आती जाती है तो बच्चे उसके पीछे लटक जाते हैं। जिससे बड़ी घटना होने का डर बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.