January 17, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

अपनी पंचायत अपना प्रशासन के तहत पदाधिकारी पहुंचे हसनपुर ओस्ती

अपनी पंचायत अपना प्रशासन के तहत पदाधिकारी पहुंचे हसनपुर ओस्ती
महुआ, नवनीत कुमार
अपनी पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम के तहत सोमवार को पदाधिकारियों की टीम महुआ के हसनपुर ओस्ती पंचायत पहुंची।जहां शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनी गई। यहां शिविर उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुर ओस्ती पर लगाया गया। जहां समस्या सुनाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित बीडियो शिवांगी कुमारी, सीओ अमर सिन्हा, मनरेगा पदाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनीता जायसवाल आदि पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी। यहां पर विभिन्न विभाग से संबंधित समस्याओं की झड़ी लग गई। इस बीच पदाधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया। साथ ही आए आवेदनों को विभिन्न विभाग के पदाधिकारी को दिया गया। ताकि वे इस पर सुधार करें। यहां पर मुखिया रेखा चौधरी उपस्थित होकर विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.