April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रालोजपा सुप्रीमो पशुपति पारस का महुआ में जोरदार स्वागत

रालोजपा सुप्रीमो पशुपति पारस का महुआ में जोरदार स्वागत
महुआ, नवनीत कुमार
रालोजपा सुप्रीमों व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का महुआ में जगह जगह पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। वे सोमवार को महुआ अनुमंडल के चेहराकला में एक कार्यक्रम में शरीक होने जा रहे थे। इस बीच उन्हें कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह रोककर मालाओं से लाद दिया।
फुलवरिया के पाता में ढोल मृदंग के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहा छात्र रालोजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन, युवा रालोजपा नेता मनीष पासवान, छात्र प्रखंड अध्यक्ष धर्मवीर पासवान, देव चौधरी, पूर्व उप मुखिया राजदेव पासवान, मंटू पासवान, पूर्व मुखिया इंद्रजीत पासवान, छात्र रालोजपा के जिला उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार राज, सनोज ठाकुर आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने यहां वीर सैलेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वही थाना चौक पर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां मनोज सिंह, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान, मनोज पासवान ने भव्य स्वागत किया।
चेहराकला से लौटने के बाद केंद्रीय मंत्री श्री पारस महुआ के कुशहर में सुरेंद्र पासवान शास्त्री के यहां पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व प्राचार्य सह पत्रकार स्व गुरुदयाल शास्त्री के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। यहां से वे पटना लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.