आंगनबाड़ी पर टीएचआर का वितरण
आंगनबाड़ी पर टीएचआर का वितरण
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के हसनपुर ओस्ती पंचायत अंतर्गत ओस्ती आंगनवाड़ी केंद्र पर सोमवार को टेक होम राशन का वितरण किया गया। यह टेक होम राशन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की उपस्थिति में वितरण हुई। इस मौके पर बच्चे, गर्भवती और धात्री महिलाओं लाभान्वित हुई।
जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनीता जायसवाल ने बताया कि महीने के प्रत्येक 15 तारीख को आंगनवाड़ी केंद्रों पर 96 लोगों के बीच टेक होम राशन का वितरण किया जाता है। इस बीच यहां 30 बच्चे, 8 गर्भवती और 8 धात्री महिलाओं के बीच यह राशन का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि 0 माह से 3 वर्ष के अंदर जो बच्चे आंगनवाड़ी केंद्र पर नहीं पहुंच पाते हैं। उनके बीच यह टेक होम राशन का वितरण किया जाता है। उन्हें सुखा राशन में चावल, दाल और सोयाबीन दी जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि यह टेक होम राशन प्रत्येक महीने 15 तारीख को नियमित कार्य के तहत वितरण किया जाता है, लेकिन इस बार 15 को रविवार होने के कारण राशन का वितरण सोमवार को किया गया। राशन वितरण के मौके पर पर्यवेक्षिका कृतिका कुमारी, पंचायत की मुखिया रेखा चौधरी, वार्ड सदस्य सुमन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। सीडीपीओ ने बताया कि टेक होम राशन वितरण को लेकर वे स्वयं पूरी तरह सक्रिय रहते हैं। आंगनवाड़ी सेविकाओं को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे इस टेक होम राशन को लाभुकों के बीच समय पर वितरित करें।
