सेंदुआरी में ग्रामीण बैंक को लूटने की प्रयास की सूचना मिलते ही एलर्ट रही पुलिस।
सेंदुआरी में ग्रामीण बैंक को लूटने की प्रयास की सूचना मिलते ही एलर्ट रही पुलिस।
महुआ, नवनीत कुमार
सदर थाना के सेंदुआरी में ग्रामीण बैंक को लूटने की प्रयास की सूचना मिलते ही महुआ पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई। यहां पुलिस के द्वारा जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दी गई। जिससे अवैध ढंग से चलाने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गई।
महुआ अनुमंडल प्रशासन को जैसे ही सूचना मिली कि महुआ हाजीपुर सड़क पर सदर थाना अंतर्गत सेंदुआरी में ग्रामीण बैंक की शाखा को अपराधी द्वारा लूटने का प्रयास किया गया है। इस पर प्रशासन की टीम पूरी तरह अलर्ट हो गई और चौक चौराहों पर नाकेबंदी शुरू कर दी। एक ओर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना के नेतृत्व में नाकेबंदी की गई तो दूसरी ओर सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह के द्वारा भी चौक चौराहों पर नाकेबंदी कर जांच अभियान शुरू कर दी गई। सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर श्री सिंह ने स्वयं सक्रिय होकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इधर महुआ अनुमंडल के अन्य थानों की पुलिस भी पूरी तरह अलर्क रही। महुआ पुलिस द्वारा महुआ हाजीपुर सड़क के मंगरू चौक, जवाहर चौक, कन्हौली, रानीपोखर, बेलकुंडा, ताजपुर सड़क पर छतवारा, कुशहर, हरपुर, देसरी सड़क पर चकमजाहिद, डोगरा, रामपुर, मुजफ्फरपुर सड़क पर मधौल, फुलार, हकीमपुर आदि स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया।
