April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दो दिन से गायब किशोरी का शव कुएं से बरामद

दो दिन से गायब किशोरी का शव कुएं से बरामद
महुआ थाना के पहाड़पुर गांव की घटना, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए
महुआ, नवनीत कुमार
2 दिनों से गायब एक किशोरी का शव कुएं से बरामद किया गया। लोगों ने किशोरी का शव कुएं में देखा तो हल्ला हुई। इस बीच लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और किशोरी का शव निकाला गया।
यह घटना महुआ थाना के बिशुनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर गांव की है। पहाड़पुर निवासी राम मिलन सिंह की पुत्री 15 वर्षीया पुतुल कुमारी 2 दिन से गायब थी। उसकी खोजबीन की जा रही थी। इस बीच बुधवार को उसका शव घर से कुछ दूरी के कुएं में पाया गया। कुएं में किशोरी का शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने कुएं से किशोरी का शव निकाला। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया। परिजन के अनुसार किशोरी मंदबुद्धि की थी और 2 दिन पहले ही अचानक लापता हो गई थी। उसका खोजबीन किया जा रहा था इस बीच उसका शव शुभ बुधवार को कुएं में पाया गया। थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने भी बताया कि परिजनों द्वारा बताया गया कि मंदबुद्धि की पुतुल का शव कुएं में पाया गया। वह 2 दिन पहले से गायब थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.