April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वीर योद्धा महाराणा प्रताप की पूण्यतिथी अधिवक्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मनाई

के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धा पूर्वक उनकी

रिपोर्ट नसीम रब्बानी

हाजीपुर। जिला विधिज्ञ संघ के प्रांगण में अधिवक्ता प्रवीण कुमार रंजन की अध्यक्षता एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह के संचालन में मेवाड़ के शासक एवं वीर योद्धा महाराणा प्रताप के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धा पूर्वक उनकी पूण्यतिथी अधिवक्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मनाई।इस अवसर पर संबोधित करते हुए अधिवक्ता प्रवीण कुमार रंजन ने कहा कि जब पुरे भारत पर अकबर अपना साम्राज्य स्थापित करना चाहते थे तब बहुत सारे राजे रजवाड़े मुगल के साथ नतमस्तक हो लिए लेकिन महा प्रतापी महाराणा प्रताप अकेले अकबर से लोहा लेते रहें। कार्यक्रम का संचालन करते हुए भाजपा नेता हरेश कुमार सिंह ने कहा कि सिसोदिया राजवंश के सताइस वर्ष की आयु में 54 वें शासक महाराणा प्रताप अपने पच्चीस भाईयों में सबसे बड़ें थे। उन्होंने बचपन से ही ढाल, तलवार चलाने में निपुणता हासिल की थी उनके भाला का वजन 80 किलो,कवच 72 किलो का था तथा युद्ध के मैदान में भाला,कवच,ढ़ाल, तलवार को मिलाकर कुल वजन दो सौ किलो का होता था। मुगलों से युद्ध के लिए महाराणा प्रताप अरावली की पहाड़ियों में रहने वाले भील समुदाय के लोगों को भी अपनी सेना के अंग बनाएं थे तथा जीवन पर्यन्त मुगलों से युद्ध लड़े पर कभी हार नही मानी तथा अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की। इस अवसर पर अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह, गौड़ी शंकर सिंह, रमेश सिंह चंदेल,सेराजुद्दीन अंसारी, रंजीत उपाध्याय, संजय सिंह, विनय कुमार झा, शम्भु साह, शैलेश कुमार, आशुतोष कुमार, शत्रुघ्न राम, सुबोध कुशवाहा,मो मुजाहिद्दीन, शिव कुमार राम सहित काफी संख्या में उपस्थित अधिवक्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा नई पीढ़ी के लिए देश के प्रति अटूट जज्बा दिखाने वाले महापुरुष से प्रेरणा लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.