January 25, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

आदर्श विद्यालय सिंघाड़ा में मनी कर्पूरी ठाकुर की जयंती

1 min read

आदर्श विद्यालय सिंघाड़ा में मनी कर्पूरी ठाकुर की जयंती
महुआ। रेणु सिंह
आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर, महुआ के बाल संसद सभागार में बालिका दिवस एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रम में विद्यालय परिवार को बेहतर व्यवस्था बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले में बाल संसद के मंत्रियों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया ।सम्मानित होने वालों में उपप्रधानमंत्री अनामिका कुमारी, शिक्षा मंत्री मनीषा भारती, स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री अनुष्का कुमारी, संस्कृत एवं खेल मंत्री संध्या कुमारी, पुस्तकालय विज्ञान मंत्री अंशु प्रिया, सुरक्षा मंत्री अमृता कुमारी, उप शिक्षा मंत्री खुशी कुमारी, उप संस्कृत एवं खेल मंत्री प्रियंका कुमारी, उप सुरक्षा मंत्री श्रुति कुमारी के अलावे बाल संसद के जल कृषि मंत्री रवि कुमार, आपदा प्रबंधन मंत्री रवि किशन कुमार एवं उप जलम कृषि मंत्री दीपक कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने विद्यालय परिवार के बेहतर व्यवस्था बनाने में बालिकाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा -सभी छात्र छात्राओं के बीच से एक प्रधानमंत्री का चयन होता है।उसमें से भी छात्रा का प्रधानमंत्री बनाना निश्चित रूप से गर्व की बात है। खासकर यहां के बाल संसद के मंत्रिमंडल में दो तिहाई लड़कियों का होना एक मिसाल है।
उन्होंने कहा -कर्पूरी ठाकुर ने जिस राजनीतिक शुचिता एवं शिष्टाचार और समर्पण की लकीर खींचा है निश्चित रूप से वह अनुकरणीय ,प्रशंसनीय एवं प्रेरणा का प्रतीक है।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आलोक ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सहायक शिक्षिका सुधा कुमारी, सारिका कुमारी, सजीना परवीन, संगीता कुमारी, विनीता कुमारी, संजय कुमार, मोहम्मद अफजाल हुसैन, के अलावा काफी संख्या में छात्र एवं छात्रा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.