May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

125 वी जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि ।सुधीर मालाकार, NRINA

125 वी जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली ! हाजीपुर । नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल कमेटी वैशाली के तत्वाधान में नेताजी की 125वीं सप्ताहिकी जयंती स्थानीय गांधी आश्रम में डॉक्टर नंदू दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर एक सभा हुई,जिसे विषय प्रवेश कराते हुए कॉमरेड इंद्रदेव राय ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस शोषण विहीन भारत का सपना देख कर अपना आई सी एस की डिग्री जलाकर भारतीय आजादी आंदोलन में कूदे थे।उस तरह का भारत नहीं बन सका। नतीजतन आज देश की जनता अपने जिंदगी के हर क्षेत्रों में समस्याओं से जूझ रही है। नेता जी के विचारों की आज सख्त जरूरत है। उनके जीवन संघर्ष से सीख लेते हुए उनके विचारों को छात्र- नौजवान, मजदूर- किसान व आम-आवाम के बीच तथा गांव शहर में फैलाने की सख्त जरूरत है।भारतीय रेल कर्मी नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि नेताजी छात्र जीवन से लेकर आजादी आंदोलन में आने तक संघर्षरत रहे और अंग्रेजों को भगाने के लिए ‘आजाद हिंद फौज’ का गठन किया।जिसमें सभी जाति, धर्म के लोगों ने अपना सर्वस्व देकर शामिल होकर अंग्रेजों से लोहा लिया। तत्पश्चात हमें आंशिक आजादी मिला। सभा को एस यू सी आई(सी) के जिला सचिव ललित कुमार घोष, स्वतंत्रता सेनानी एवं वरिष्ठ किसान नेता वीर बहादुर सिंह, प्रख्यात किसान नेता रामपुकार राय, शिक्षाविद रामबली राय, वरिष्ठ राजद नेता राजेश कुमार शर्मा, दिनेशराय,भूतपूर्व सैनिक नेता सुमन कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपने संबोधन में कहा कि समय की मांग है कि जीवन के तमाम क्षेत्रों में व्याप्त समस्या के खिलाफ संगठित जन आंदोलन का निर्माण करना ही नेताजी के प्रति सच्चा सम्मान एवं जयंती मनाना सफल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.