May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वीर शहीदों के सम्मान में विद्यालयों में रखा गया दो मिनट का मौन-

वीर शहीदों के सम्मान में विद्यालयों में रखा गया दो मिनट का मौन-
नयागांव(सारण)सोनपुर प्रखंड के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय नयागांव सोनपुर में बिहार सरकार के आदेशानुसार भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के याद में पूर्वाह्न 11:00बजे दो मिनट का मौन रखा गया। इससे पूर्व विद्यालय के शिक्षक नवल किशोर ठाकुर ने बताया की आज शहीद दिवस है अपने देश के अमर वीर शहीदों एवं वीर सपूतों के साहस एवं पराक्रम को हमें याद रखना है हम सभी को गर्व है अपने वीर सपूतों पर जिनके बदौलत हम सभी सुरक्षित हैं हम सभी को अपने देश के वीर सपूतों पर गर्व है।विद्यालय के सभी शिक्षकों ने शहीद दिवस पर अपनी विचारों को रखा।
वहीं नयागांव थाना क्षेत्र के सभी विद्यालय मे शहिद दिवस के अवसर दो मिनट का मौन रखा गया साथ ही गांधी जी तस्वीर पर मालार्पण कर श्रद्धाजंली दी गई।जिसमे
प्राथमिक विद्यालय लहलाद चक, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय नयागाँव, सहित डुमरी, बभनगावाँ, बरियारचक, बहेरवा गाछी, रसुलपुर, गोपालपुर, महदली चक,गोविन्द चक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.