सोनपुर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण-
सोनपुर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण-
नयागांव(सारण)
अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ बिहार के द्वारा 15 जनवरी 2023 को संपन्न चुनाव में चयनित त्रिस्तरीय प्रादेशिक,जिला व प्रखंड में पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह सारण सोनपुर प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर के दांगी टोला में राम अवधेश सिंह दांगी के आवासीय परिसर में स्थानीय निवासी महासचिव सारण राकेश दांगी के सौजन्य से प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह दांगी के अध्यक्षता तथा सचिव शशि निरंजन दांगी के संचालन में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया साथ ही सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।समारोह में उपस्थित संगठन के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव वीरेंद्र दांगी के द्वारा बिहार के पूर्व मंत्री सह जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर चौधरी एवं सोनपुर के विधायक डॉ रामानुज प्रसाद को फूलमाला व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान इस कार्यक्रम समारोह में कुछ जरूरी प्रस्ताव लिए गए जिसमे सारण जिला में जाति प्रमाण पत्र के संदर्भ में चर्चा भी हुई तथा उसके लिए सकारात्मक निर्णय लिए गए वहीं इस समारोह में बिहार के सभी जिलों से आये बड़ी संख्या में दांगी समाज के पुरूष एवं महिलाएं उपस्थित रहे जिसमें राष्ट्रीय प्रधान महासचिव द्वारा पटना में कई कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया जिसके आलोक में प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष विजय प्रसाद दांगी, प्रधान महासचिव इंजीनियर अरुण कुमार दांगी एवं कोषाध्यक्ष जय प्रकाश दांगी द्वारा कई कार्यक्रम घोषित किया गया।चुनाव समिति के राष्ट्रीय सचिव दांगी शत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा ने सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया।इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से सारण जिला अध्यक्ष पुनीत सिंह दांगी, महासचिव राकेश दांगी, कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह दांगी, संजीव सिंह दांगी, रंजीत सिंह दांगी, विजय दांगी,मनोज दांगी, जगदीश सिंह दांगी समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
