थाना प्रभारी ने चौकीदार को पीटा, दलित सेना व रालोजपा की टीम वैशाली एसपी से किया मुलाकात।
थाना प्रभारी ने चौकीदार को पीटा, दलित सेना व रालोजपा की टीम वैशाली एसपी से किया मुलाकात।
चौकीदार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दलित सेना व रालोजपा की एक शिष्ठ मंडल दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव सह दिशा सदस्य घनश्याम कुमार दाहा के नेतृत्व में वैशाली एसपी से समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मुलाकात किया। शिष्ठ मंडल में राष्ट्रीय महासचिव ब्रह्मदेव राय,वैशाली रालोजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,दलित सेना के जिला अध्यक्ष राम प्रवेश पासवान,छात्र रालोजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,प्रदेश संगठन सचिव शिवनाथ पासवान,वरिष्ठ नेता कामेश्वर प्रसाद सिंह,मनोज चौरसिया,महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान,प्रो वायजुल हक,हरिहर पासवान,विंदेश्वर पासवान,पूर्व मुखिया लालबाबु पासवान शामिल थे। शिष्ठ मंडल ने बीते दिनों राजापाकर थाना प्रभारी द्वारा पीड़ित चौकीदार रघुनाथ पासवान को पीटे जाने व जाति सूचक गाली गलौज करने की बात को पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया एवं अमानवीय हरकत करने वाले थाना अध्यक्ष को हटाकर ईमानदार जांच करवाने का अनुरोध किया साथ ही पीड़ित चौकीदार के परिवार को असुरक्षा के अंदेशे को मद्देनजर रखते हुए त्वरित जांचकर न्यायोचित कार्रवाई करने की मांग किया। एसपी मनीष ने मामले को गंभीरता से देखते हुए जल्द जांचकर कार्रवाई करने की बात को कहा।
