March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर में आस्था कंप्यूटर एजुकेशन मिशन का तीसरे ब्रांच का उद्घाटन/ सुधीर मालाकार, nrina

पातेपुर में आस्था कंप्यूटर एजुकेशन मिशन का तीसरे ब्रांच का उद्घाटन ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

पातेपुर (वैशाली) नगर पंचायत के मुख्य बाजार स्थित सुक्की रोड में न्यू चाहत के बगल में आस्था कंप्यूटर एजुकेशन मिशन का तीसरे ब्रांच का शुभ उद्घाटन क्षेत्र के उप मुख्य पार्षद रवि रंजन कुमार एवम अनिल कुमार के कर कमलों द्वारा हुआ । कार्यक्रम की संचालन करते हुए संस्थान के निदेशक अजीत कुमार सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारी तीसरी संस्थान है ।दो संस्थान लखनीपुर मौदह तथा चेहरा कला प्रखंड के कटहरा में संचालित है ।जहां पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कंप्यूटर एजुकेशन का लाभ लेकर भविष्य को संवार रहे हैं ।उद्घाटन करते हुए उप मुख्य पार्षद रवि रंजन ने कहा कि आज के बदलते परिस्थिति में कंप्यूटर एजुकेशन एक आवश्यक अंग है, इसके बिना पढ़े लिखे इंसान भी निरक्षर जैसे महसूस करते हैं। हम इस संस्थान के दिन दूनी रात चौगुनी विकास की कामना करते हैं । क्षेत्र के समग्र विकास में यह संस्थान विद्यार्थियों जीवन संवारने का कार्य करेगी, ऐसी आशा और विश्वास करते हैं ।इस अवसर पर प्रो सुधीर मालाकार, संतोष कुमार सिंह ,विवेक कुमार, अजीत सर, मनोज सर ,भाजपा नेता पप्पू कुशवाहा ,राजेश रंजन, डॉ नथुनी सिंह, राजीव सर ,दीपक कुमार, सुनीता कुमारी ,नेहा कुमारी, आदित्य कुमार ,राहुल कुमार, सुरुचि कुमारी ,अविनाश कुमार, नीरज कुमार सहित सैंकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.