महुआ अग्निशामक विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान।
महुआ अग्निशामक विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली! महुआ अग्निशामक विभाग इन दिनों गैस से होने वाले आग के खतरों से बचाने के लिए गांव गांव में जागरूकता अभियान चला रही है ।इसी कड़ी में पातेपुर दीक्षा इंडेन के तत्वाधान में सुपौल टरिया पंचायत के वार्ड संख्या 15 में जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीण महिलाओं ,बच्चे, बच्चियों एवं अभिभावकों को इससे बचने के उपाय मॉक ड्रिल करके बताया । इस अवसर पर दीक्षा इंडियन के प्रबंधक सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि हमारी कोशिश है की गैस से आग लगने के बाद विशेष प्रकार की क्षति न हो ।लोग सुरक्षित रहे ,इसलिए हमारी संस्थान गांव-गांव में जागरूकता अभियान चला रही है। अग्निशामक के सहायक पुलिस बल ओंकार नाथ सिंह , अग्निक जितेंद्र कुमार ,संतोष कुमार ने बताया कि गांव-गांव में मॉक ड्रिल करके आग से बचने के विभिन्न तरीकों को बताकर जागरूकता फैलाई जाती है ,ताकि जानमाल की क्षति होने से बचाई जा सके। इस मौके पर दीक्षा इंडेन गैस कर्मचारी प्रमोद पंडित, जितेंद्र कुमार पप्पू ,अंशु राज सहित पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार राय ,पूर्व मुखिया पति अवधेश पासवान, रामनाथ सिंह, युगल सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवम बच्चे ,बच्चियां उपस्थित थे।
