जान मारने की धमकी का एफ आई आर दर्ज कराया।
जान मारने की धमकी का एफ आई आर दर्ज कराया।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार
वैशाली !चेहरा कला प्रखंड क्षेत्र के चेहरा कला ग्राम निवासी जिलुल्लाह अफरोज उर्फ हसबी पिता मो अफरोज एजाज ने कटहारा ओपी ,गोरौल थाने में आवेदन देकर अपने ग्रामीण के खिलाफ हैं जान से मारने की धमकी का एफ आई आर दर्ज कराया है । जिललुल्लाह अफरोज ने अपने आवेदन में कहा है कि उनके ग्रामीण मो वाशिद आलम पिता साबित ने गंभीर परिणाम भुगतने एवं हत्या कर लाश गायब करने की धमकी दिया है ।उसका सहयोगी मो निहाल पिता मुस्तकीम वारसी ने भी वसीद के समर्थक में मारपीट करने में हत्या कर देने की धमकी दिया है ।इस घटना से पूर्व भी कई बार मोबाइल के द्वारा गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दिया गया है। आवेदक ने लिखा कि मुझे तथा मेरे चाचा मो सरफराज एजाज को धमकी दिया गया था। वे दोनों असामाजिक तत्वों से मेलजोल रखने वाला अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं ।जिससे मेरा मेरा परिवार अनहोनी की आशंका से भयभीत है। कटहारा गोरौल थाना केस संख्या 37/ 2023 के अनुसार 341, 504 ,506 ,34 धारा लगाई गई है । जिसके जांच के लिए सुजाता कुमारी को जिम्मेवारी दी गई है ।
