नूतन कुमारी बनी वार्ड नगर पार्षद संघ की अध्यक्ष
नूतन कुमारी बनी वार्ड नगर पार्षद संघ की अध्यक्ष 
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली ( हाजीपुर) महुआ नगर परिषद नवनिर्वाचित नगर पार्षदों ने महुआ के जवाहर चौक स्थित सेलिब्रेशन मैरिज हॉल में एक बैठक का आयोजन किया । इस बैठक में नवनिर्वाचित पार्षदों ने एक दूसरे का परिचय जाना तथा मिलजुल कर महुआ नगर परिषद के नवनिर्माण में योगदान करने का संकल्प लिया ।महुआ के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए पार्षदों ने आपसी तालमेल के लिए एक संघ का गठन किया। जिसमें वार्ड संख्या 13 से निर्वाचित नूतन कुमारी पति रामाशंकर यादव को पार्षद संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, वही वार्ड संख्या 19 से निर्वाचित मोनिका मिश्र उपाध्यक्ष घोषित की गई । वार्ड संख्या 7 से निर्वाचित आशा देवी को सचिव पद की जिम्मेवारी दी गई। वार्ड संख्या 21 से निर्वाचित नूर जमाल उपसचिव तो वार्ड संख्या 24 से निर्वाचित रेनू देवी (भोला ठाकुर) को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वार्ड संख्या 22 से निर्वाचित आशा देवी उप कोषाध्यक्ष ,वार्ड संख्या 16 से निर्वाचित नीलम देवी (मुनेश्वर दास )को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई । कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में वार्ड संख्या 10 से सौरव कुमार, वार्ड संख्या 2 से रामलगन राय (रमेश राय) वार्ड संख्या 15 से सरस्वती देवी (चंदन सिंह )वार्ड संख्या 17 सुधा देवी (विजय साह) तथा वार्ड संख्या 18 से बुद्धि कुमारी( छोटेलाल राय ) को मनोनीत किया गया। नगर परिषद महुआ क्षेत्र में जिस प्रकार जनता ने योग्य उम्मीदवार को अपना प्रतिनिधित्व सौंपा है ।अब उनकी कार्यकुशलता एवं दायित्व की जानकारी उनके कार्य करने की शैली से ही पता चल सकेगा।
