नीलगाय भगाओ ,खेती बचाओ को लेकर एक बैठक आयोजित
नीलगाय भगाओ ,खेती बचाओ को लेकर एक बैठक आयोजित ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली/महुआ , ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की बैठक पानापुर स्थित प्रमोद चौक पर हुई । जिसकी अध्यक्षता संगठन से जुड़े कॉमरेड जगन राय ने किया ।बैठक में नीलगाय भगाओ, खेती जीवन बचाओ, अभियान के तहत किसानों को नीलगाय समाप्ति एवं अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। जिसमें संगठन के राज्य उपाध्यक्ष ललित कुमार घोष पर अनुमंडल प्रशासन द्वारा लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोटने वाला महुआ एसडीओ एवं द्वितीय दंडाधिकारी पूनम खन्ना ने जो महुआ थाना कांड संख्या 828 / 22 नाजायज मुकदमा की है, उसके खिलाफ तथा नीलगाय से हो रही खेती एवं जीवन क्षति , महुआ में बच्चा अस्पताल के नाम पर हो रहे लूट खसोट के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया ।इसके लिए वैशाली जिला सांगठनिक कमेटी की बैठक 13 फरवरी 023 को भगवानपुर प्रखंड स्थित अड्डा चौक पर किया जाएगा ।तत्पश्चात उक्त समस्याओं के स्थाई समाधान हेतु निकट भविष्य में निर्णायक आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया ।बैठक एआईकेकेएमएस के प्रमोद राय, अवधेश प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, रामनाथ राय ,दिनेशराय, विश्वनाथ राय सहित अन्य नेताओं के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया ।
