अपना पंचायत,अपना प्रशासन कार्यक्रम का किया गया आयोजन
अपना पंचायत,अपना प्रशासन कार्यक्रम का किया गया आयोजन
रिपोर्ट ज़ाहिद वारसी
वैशाली:प्रखंड के रूसुलपुर पंचायत में शुक्रवार को अपना पंचायत,अपना प्रशासन कार्यक्रम का किया गया आयोजित। गोरौल प्रखंड के रसुलपुर पंचायत में अपना पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम आयोजित किया गया । उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहसा पूर्वी के परिसर में इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों का शिविर लगाया गया । मुखिया सीमा कुमारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य,शिक्षा, आवास योजना,पंचायती राज विभाग के तहत गली नली व नल जल,कृषि,राजस्व,शौचालय,आपूर्ति, सहकारिता,मनरेगा, बाल विकास,विधुत सहित अन्य विभागों के समस्याओं का निराकरण हेतु शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में अंचल से सम्बंधित 3 आवेदन , विधुत से सम्बंधित 3 एवं पंचायती राज से 2 आवेदन प्राप्त किये गए । कुल 8 आवेदन प्राप्त किये गये । शिविर में अंचल अधिकारी ब्रजेश कुमार पाटिल , कृषि पदाधिकारी अवधेश कुमार , डॉ बी तराना , प्रखंड के प्रधान लिपिक गुड्डू कुमार , मनरेगा के राजीव कुमार , स्वच्छताग्राही विनोद ठाकुर , शिक्षा विभाग से ललन कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे ।
