महाशिवरात्रि को लेकर महादेव मित्र मंडल कमेटी की बैठक आयोजित
महाशिवरात्रि को लेकर महादेव मित्र मंडल कमेटी की बैठक आयोजित
महुआ से मोहन कुमार की रिपोर्ट
महुआ प्रखंड के जहाँगीरपुर सलखन्नी पंचायत के वार्ड एक में स्थित बाबा नर्मदेश्वरनाथ मंदिर के प्रांगण में महादेव मित्र मंडल की बैठक आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता महादेव मित्र मंडल के अध्यक्ष सह जदयू नेता विपुल कुमार सिंह ने किया।बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 18 फरवरी को महाशिवरात्री के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस बैठक में मुख्य रूप से सरपंच पति संजय पाल,मुखिया पति पारस मणी, विश्वनाथ सिंह,धीरज कुमार, नितिन कुमार, सन्नी, आदित्य,अमन, प्रत्युष आदि उपस्थित थे।
