March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी

वैशाली: बिहार सुधारात्मक प्रशासनिक संस्थान हाजीपुर के दशरथ मांझी सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एनआई एमएचएएनएस बेगालुरु के सहयोग से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री चैतन्य प्रसाद अपर मुख्य सचिव विधि विभाग बिहार पटना के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री चैतन्य प्रसाद अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग बिहार पटना के गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सभागार में आगमन के पश्चात निदेशक बीआईसीए द्वारा मुख्य अतिथि एवं मंचासीन पदाधिकारियों को पौधा प्रदान कर स्वागत किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न कार्यों में कार्यरत कुल 124 चिकित्सक मिश्रक एवं परीधापक प्रशिक्षण ले रहे हैं ।साथ ही संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 21 नवनियुक्त प्रोबेशन पदाधिकारी दो नवनियुक्त काराधीक्षक एवं 101 महिला कक्षपाल भी प्रतिभागी के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं ।तथा ऑनलाइन माध्यम से राज्य की काराओं के काराधीक्षक जुड़े हुए हैं ।प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नीरज कुमार झा निदेशक बीआईसीए ने इस सेमिनार में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया एवं कहा कि एमआईएमएचएएनएस बेगालुरोलुरु के सहयोग से बी आई सी ए में आज दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है ।पूर्व में वर्ष 20 21में भी इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बीआईसीए द्वारा आयोजन किया गया था। जिसके उपरांत काराओं में संसीमित बंदियों के इलाज में आवश्यक सुधार हुए ।उन्होंने बताया कि NIMHANS द्वारा पिरिशन के लिए वित्तीय यह द्वितीय कार्यक्रम है ।उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि महोदय का अतिव्यस्तम कार्यक्रम के बावजूद बीआईसीए में पधारना उनके लगाओ को परिलक्षित करता है । उन्होंने कहा कि प्रिसन के लिए काफी सुखद क्षण है। आज यह कार्यक्रम ऑफ़लाइन के साथ-साथ ऑनलाइन महत्वपूर्ण बिहार के काराओं में जुड़ा हुआ है ।इसे आगे भी निरंतर इसी तरह के प्रशिक्षण इत्यादि का आयोजन करता रहेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक स्वास्थ्य कारा एवं सुधार सेवाएं बिहार पटना के उपस्थित प्रतिभागियों से कहा कि आप सभी के लिए आज एक सुनहरा अवसर है ।आप सभी एन आई एम एच ए एन एस बेंगलुरु से उपस्थित चिकित्सकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे ,तथा कार्यक्षेत्र में प्रतिपादित करेंगे ।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर नवीन कुमार प्रोफेसर ऑफ सीटी एंड हेड कम्युनिटी यूनिट इन आई एम एच ए एन एस ने बताया कि आज दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह बहुत ही हर्ष का विषय है ।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री जैन रंजन प्रबंध निदेशक बिहार स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड एलाइड साइंस कोईलवर भोजपुर बीसीआइए ने सभी पदाधिकारियों का अभिवादन किया, एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी प्रतिभागी इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को विषयों को एकाग्र होकर प्रशिक्षण एवं अपने कार्य क्षेत्र में प्रतिपादित करते हुए, मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के इलाज हेतु तत्पर रहें। इस कार्यक्रम को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए एनआईएमएएनएस बंगालुरो के उपस्थित डॉक्टर प्रतिमा मूर्ति डायरेक्टर एंड सीनियर प्रोफेसर ऑफ थेरेपी एनआईएमएच ने आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम की सराहना की, तथा कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम को कराए जाने से काफी सीखने को मिलता है। इसमें हमें समाज को सुधारने की दिशा में बल मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.