March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया-

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया-
नयागांव(सारण) भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सोनपुर के कार्यकर्ताओं ने शहीद महेश्वर चौक सोनपुर में मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु के अध्यक्षता एवं संचालन कार्यक्रम प्रभारी सह नगर मिडिया प्रभारी संजीव कुमार सिंह के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया।इस दौरान सभी शक्ति केंद्रो पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा किया। सभी वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मां भारती की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किये तथा देशहित में अनेक कार्य किए जिन्हें भुलाना संभव नहीं है। हम सभी को उनके जीवन तथा उनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वहित से बड़ा देशहित होता है।
मौकै पर वरीय भाजपा नेता धनंजय सिंह,मंडल उपाध्यक्ष सुनील दुबे एवं शत्रुधन सिंह चन्द्रवंशी, राकेश कुमार सिंह अनवर अली, मान्धाता सिंह,समाजसेवी लालबाबू पटेल,मृत्युंजय दुबे,अजीत राय, धर्मवीर सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.