May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डेढ़ लाख रुपये एवं बाइक की लूट, विरोध करने पर चाकू से मारकर किया घायल

*डेढ़ लाख रुपये एवं बाइक की लूट, विरोध करने पर चाकू से मारकर किया घायल*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर बांदे चौक पर अज्ञात हथियार बंद बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर एक युवक से डेढ़ लाख रुपये एवं एक बाइक लूट लिया। युवक के द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से मारकर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जख्मी युवक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांदे के वार्ड संख्या 10 निवासी चन्देश्वर प्रसाद साह के 32 वर्षीय पुत्र मिस्टर बलबीर साह के रूप में किया गया है। बताया जाता है कि जख्मी युवक गांव में अपने हिस्से की जमीन बेचा था। जिससे प्राप्त पैसा जमा कराने के लिए शनिवार को वह गाँव में ही स्थित केनरा बैंक जा रहा था। इसी बीच बाइक पर सवार तीन हथियार बंद अज्ञात बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर उससे रुपया एवं बाइक लूट लिया। इस दौरान युवक के द्वारा विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.