May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ज्ञान ज्योति गुरुकुलम विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

ज्ञान ज्योति गुरुकुलम के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ,महुआ वैशाली

वैशाली !महुआ, ज्ञान ज्योति गुरुकुलम, सिंघाड़ा के वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई के सांसद चिराग पासवान ने कहा कि हमारे भारतीय सभ्यता संस्कृति में गुरूकुलीय परंपरा की बहुत ही अहम भूमिका रही है ।रक्षा से ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है ।उन्होंने कहा कि हाजीपुर वैशाली से हमारा आत्मीय संबंध है, क्योंकि हमारे पूज्य पिताजी स्वर्गीय रामविलास पासवान ने इसी धरती से दो-दो बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज कराया था। उन्होंने इसे मां के दर्जा दिया था, इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि यहां के हर सुख दुख में भाग लेकर उनके आदर्शों का पालन करते रहे। उन्होंने कहा कि बिहार विकसित राज्य के दर्जा में आ सकता लेकिन इसके लिए आवश्यकता है आपसी भाईचारा, एकता की, लेकिन दुर्भाग्यवश आज समाज में जातिवाद ,धर्म बाद का जहर घोल करके एक दूसरे को अलग किया जा रहा है ।जो कि दुर्भाग्यपूर्ण बात है।उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों पर जबरदस्ती शिक्षा न थोपे बल्कि उनके मनोनुकूल शिक्षा का क्षेत्र का चुनाव करें। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों के बधाई देते हुए कहा कि यह बच्चे कल के भारत हैं, इनका संरक्षण आवश्यक है ।इस मौके पर पातेपुर भाजपा विधायक लखेंद्र रोशन ,लालगंज भाजपा विधायक संजय सिंह ,महनार के पूर्व विधायक अच्युतानंद सिंह, जहानाबाद के पूर्व सांसद डा अरुण कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने समारोह को संबोधित किया ।समारोह में महुआ से लोजपा के पूर्व प्रत्याशी संजय सिंह, मोहम्मद इरशाद, हर्षवर्धन कुमार ,श्रीकांत पासवान, गीता कुशवाहा ,विज्ञान स्वरूप सिंह ,जगरनाथ चौधरी के अलावे अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में ज्ञान ज्योति गुरुकुलम के चारों शाखा के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। आगत अतिथियों का सम्मान व स्वागत संस्थान के निदेशक अजीत कुमार आर्य तथा अभय कुमार आर्य ने किया ।इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसे लोगों ने खूब सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.