March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

यज्ञ संचालन को लेकर कमेटी का किया गया गठन

यज्ञ संचालन को लेकर कमेटी का किया गया गठन
महुआ के पहाड़पुर चौक पर आगामी 20 अप्रैल से शुरू होने वाली यज्ञ का ध्वजारोहण 18 फरवरी को, यज्ञ मैं मंत्र उच्चारण को लेकर काशी और प्रयाग से पधारेंगे विद्वान
रिपोर्ट : रेणु सिंह ,महुआ वैशाली

महुआ के पहाड़पुर चौक स्थित दुर्गा मंदिर पर रविवार की शाम यज्ञ कराने को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। इस बैठक में श्रीविष्णु यज्ञ को धूमधाम से कराने का निर्णय लिया गया। यहां बैठक मैं उपस्थित लोगों द्वारा यज्ञ संचालन समिति का गठन किया गया। यहां उपस्थित लोगों ने यज्ञ में विधिवत मंत्रोचार के लिए लिए काशी-प्रयाग से विद्वान पंडितों को बुलाने का निर्णय लिया।
निर्णय लिया गया कि यज्ञ आगामी 20 अप्रैल से शुरू होकर 9 दिनों तक चलेगा। जिसका ध्वजारोहण आगामी 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर करने का निर्णय लिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि यज्ञ का कलश यात्रा 20 अप्रैल को निकाली जाएगी। जिसमें काफी संख्या में महिला श्रद्धालु के अलावा साधु संत गाजे बाजे के साथ भाग लेंगे। बैठक में यज्ञ संचालन समिति का गठन किया गया। यहां छह सदस्यीय स्थायी कमेटी में रवि वर्मा को अध्यक्ष, भोला सहनी को उपाध्यक्ष, गरीबन सहनी को सचिव, दिलीप सहनी को उप सचिव, नरेश कुमार अकेला को कोषाध्यक्ष तथा विजय शर्मा को उप कोषाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया। इस मौके पर आरके डेयरी के संचालक रणधीर कुमार, डॉ एस कुमार, शंभू रजक, चंदन कुमार, संजय कुमार राय, सुबोध मिश्र, मिथिलेश कुमार, अजय कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, रामनरेश, पंकज आदि उपस्थित थे। यहां कमेटी का गठन होने के साथ ही यज्ञ की तैयारी मैं लोग जुट गए हैं। आम लोगों में यज्ञ को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.