February 20, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

परहट गांव में आग लगने से कई घर जले, लाखों का हुआ क्षति

परहट गांव में आग लगने से कई घर जले, लाखों का हुआ क्षति

समस्तीपुर(जकी अहमद)

सिंघिया अंचल क्षेत्र विष्णुपुर क्योटहर पंचायत अंतर्गत परहट गांव में आग लगने करीब छह घर जलकर राख हो गये। वहीं घर में रखे लाखों के समान भी नष्ट हो चुके हैं। अगलगी में एक मवेशी के बच्चे जलकर बुरी तरह झुलस गई है। उक्त घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद परहट गांव के विशो यादव और चीना यादव के घर में अचानक आग लग गई। जब तक गांव लोगों को जानकारी हुई और आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तबतक आग ने अगल – बगल के कई घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। अफरा – तफरी माहौल के बीच स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने को लेकर जुट गये और इधर किसी ने सिंघिया थाना व अंचल प्रशासन को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल भी घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों व अग्निशमन दल के लोगों के अथक प्रयास से घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अगलगी में घर में रखे कपड़े, अनाज व अन्य किमती समान जलकर राख हो गये। स्थानीय लोगों व पीड़ित परिवारों की माने तो अगलगी में लाखों की क्षति हुई है। इस अगलगी में सरोज यादव, रामनाथ यादव, देवनाथ यादव आदि के घर भी जल गये हैं। भारतीय जनता पार्टी के दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बृज भूषण यादव ने सरकार से अविलंब पीड़ित परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.