March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों ने लोकगीत, लोकनृत्य व भजन की प्रस्तुति कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कराया

महोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों ने लोकगीत, लोकनृत्य व भजन की प्रस्तुति कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कराया

रिपोर्ट: नसीम रब्बानी

वैशाली: कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सौजन्य से जिला प्रशासन वैशाली एवं महुआ प्रशासन द्वारा आयोजित दो दिवसीय महुआ महोत्सव का आयोजन किया गया।महोत्सव में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनों लगाकर लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इसके साथ ही महोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों ने लोकगीत, लोकनृत्य व भजन की प्रस्तुति कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कराया। इस अवसर पर आदर्श चेतना सेवा संस्थान , हाजीपुर द्वारा अंजली गर्ग एवं उनके साथियों की लोकगीत व भजन की प्रस्तुति की गई। अंजली गर्ग द्वारा भजन बांसुरिया कैसे बाजे ये सांवरिया एवं आकांक्षा रानी, आकांक्षा, अस्मिता, आदित्य राज द्वारा समूह लोकगीत चैता मासे राम के जन्मीया, कौने करणम बबुआ …प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर हारमोनियम पर अमरेश कुमार राय, तबला पर केशव किशोर, संतोष कुमार राय, बैंजू पर राजू परदेशी, जोड़ी पर धर्मेंद्र राम ,संगत कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.