March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भक्ति के लिए परमात्मा को जानना जरूरी: रमेश चंद्र मुर्गई।

भक्ति के लिए परमात्मा को जानना जरूरी: रमेश चंद्र मुर्गई।

वैशाली से कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट।

गोरौल। वैशाली। संत निरंकारी मंडल ब्रांच सोंन्धों के तत्वावधान में आज दिन शनिवार को एक विशाल संत समागम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता केंद्र से आए हुये ज्ञान प्रचारक महात्मा परम आदरणीय सत्कार योग्य रमेश चंद्र मोर्गई जी के द्वारा की गई। इस सत्संग कार्यक्रम में इलाके के हर क्षेत्र से निरंकारी संत महात्माओं के अलावा ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। हजारों की संख्या में निरंकारी संत महात्मा इस समागम में शामिल हुये और सद्गुरु के संदेशों को सुना। सद्गुरु के संदेश को बताते हुए ज्ञान प्रचारक श्री मुर्गई जी ने गुरु आसन से कहा कि संसार में लोग अपने धर्म को समझ नहीं पाते और एक ईश्वर को अनेक रूपों में देखने लगते हैं। अपने मूल धर्म से भटक जाते हैं। लेकिन ईश्वर एक ही हैं, वह दो, चार नहीं है और जो इसी एक ईश्वर परमात्मा को देख लेता है, जान लेता है फिर उसके तमाम भरम दूर हो जाते हैं। जाती-पाती ऊंच-नीच, की जो तमाम इंसान के बीच की दूरियां हैं। वह सब समाप्त हो जाती है और इंसान हर इंसान के अंदर ही परमात्मा का दर्शन करने लगता है। इंसान के लिए इंसान ही भगवान बन जाता है। तो प्यार तो इसी प्रकार से समाज को यह संदेश दिया कि हमें उस परमात्मा की जानकारी करनी है। लोग सिर्फ उसे मान करके भक्ति करते हैं। लेकिन मानकर के भक्ति नहीं होती भक्ति के लिए परमात्मा को जानना भी जरूरी होता है। आज निरंकारी मिशन परमात्मा को दिखा कर उनका दर्शन करा कर फिर उनकी भक्ति का विधि बताता है। जिसके द्वारा सही भक्ति करके इंसान अपने जीवन का उद्धार कर सकता है। जीवन में हर प्रकार का सुख प्राप्त कर सकता है। जीवन मुक्ति पा सकता है। इस निरंकारी संत समागम में वैशाली जिले ही नहीं छपरा, सिवान, मुजफ्फरपुर, दिल्ली के फरीदाबाद से भी काफी संख्या में संत महात्मा शामिल हुए और उनके विचार भी सुने। गायक कलाकार भी कार्यक्रम में शामिल हुए और अपने मनपसंद सुंदर-सुंदर भजनों से आशीर्वाद प्राप्त किये। विचार करने वालों में प्रमुख रूप से निम्नलिखित लोग शामिल थे। यह सारे के सारे विचार करता भी एक परमात्मा को जानकर भक्ति करने की प्रेरणा दी। जो भजन दिए गए जो गीत के द्वारा संदेश दिया गया। उसमें भी एक परमात्मा को जानकर उसकी भक्ति करके जीवन का उद्धार बताया गया। इस समागम की व्यवस्था करने में लगे ब्रांच के तमाम सेवादल भाई-बहन व्यवस्थापक दिन रात एक करके इसकी तैयारी किए और समागम हर तरह से सफल हो पाया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आए हुए तमाम संत महात्मा ग्राम वासियों एवं सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन किया और उन्हें ज्ञान प्राप्त करके भगवान की भक्ति करने की विनती की। मौके पर संयोजक सह मुजफ्फरपुर के मुखी जवाहर प्रसाद, वैशाली जिला से दिनेश सिंह,कटारा से शिवचंद्र प्रसाद यादव, तुर्की से कुमार राजन, जतकऔलई से अरुण कुमार, पातेपुर से विशेश्वर भारती, दिल्ली शकुरपुर से राजकुमार राय, राघोपुर से रुदल राय, लालगंज से शंकर सिंह सेवादल क्षेत्रिय संचालक हाजीपुर रमेश कुमार, सोंन्धों से नन्दलाल साह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.