March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अगले वर्ष मिलने के वादा साथ रंगारंग दो दिवसीय महुआ महोत्सव का समापन ।

अगले वर्ष मिलने के वादा साथ रंगारंग दो दिवसीय महुआ महोत्सव का समापन ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली! महुआ के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित दो दिवसीय महुआ महोत्सव का कलाकारों के समा के बीच अगले वर्ष पुनः मिलने के वादा के साथ रंगारंग महोत्सव का समापन हुआ । समारोह के दूसरे दिन क्षेत्रीय और स्थानीय कलाकारों की जलवा को लोगों ने खूब सराहा, वही मुंबई से आए इंडियन आइडल के अजय तिवारी एवं इंद्र धनुष के टीम को लोगों ने जमकर तारीफ की ।स्थानीय कलाकार में क्षेत्र के जाने-माने शायर कव्वाल रमन आजाद के” वैशाली के गोद में रोशन है महुआ का नाम “खूब तालियां बटोरी । इस मौके पर बलिराम यादव की दहेज गीत ,मानव शिक्षा निकेतन की झिझिया, राजापाकर के जगन्नाथ प्रसाद सिंह की नशा मुक्ति पर प्रस्तुति सराहनीय रही। संस्कार कला ग्रुप की बिहार गाथा को लोगों ने बड़े चाव से सुना । महुआ क्षेत्र के कई विद्यालय जिसमें ज्ञान ज्योति गुरुकुलम सिंघाड़ा ,आदर्श पब्लिक स्कूल सूरतपुर ,स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, डोगरा सहित कई विद्यालयों के छात्रों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम से दर्शकों का मन मोह लिया ।महुआ में महोत्सव में स्थानीय कलाकारों एवं जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण न देने से खासी नाराजगी देखी गई। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के जादूगर प्रोफेसर विनोद पटेल, प्रदेश स्तर के मूर्तिकार राकेश लाल बिहारी ,भोजपुरी गायक गोलू यादव ,लोक गायक उपेंद्र सिंह ,मनोज राम तूफानी को खबर न देने से क्षेत्र के लोगों में व्यवस्था को के प्रति नाराजगी देखी गई। यहां तक कि महुआ से पूर्व रहे विधायक डॉ रविंद्र यादव, दसई चौधरी सहित कई पूर्व विधायक उम्मीदवारों को भी निमंत्रण नहीं भेजा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय महुआ विधायक डॉ मुकेश रोशन , अनुमंडल अधिकारी संदीप कुमार, पुलिस उपाधीक्षक पूनम केसरी, डीएसएलआर मोहम्मद खुर्शीद अकरम ,अपर समाहर्ता बंदना कुमारी ,कार्यपालक दंडाधिकारी पूनम खन्ना ,इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी ,सीडीपीओ अनिता जयसवाल सहित अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.