March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वास्थ्य कैंप में लोगों ने कराए ब्लड की जांच:

स्वास्थ्य कैंप में लोगों ने कराए ब्लड की जांच:
महुआ। रेणु सिंह

महुआ महोत्सव में दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग के कैंप में दर्जनों लोगों ने ब्लड शुगर की जांच कराए। खासकर ब्लड शुगर की जांच कराने के लिए भीड़ रही। यहां डॉ शिखा प्रिया, डॉ आरपी सिंह, बीसीएम आफताब आलम के नेतृत्व में दर्जनों लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। बताया गया कि कई लोगों में ब्लड शुगर बढ़ा हुआ पाया गया। डॉ शिखा प्रिया ने बताया कि 50 फीसद लोगों में ब्लड शुगर बढ़ा हुआ पाया गया है उन्होंने ब्लड शुगर बढ़ने से नियंत्रण के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी। वही यहां शिविर में वन प्रमंडल की ओर से दर्जनों पौधे की बिक्री की गई। यहां कृषि विभाग, उद्यान निदेशालय, सहकारिता, स्वास्थ्य अभियंत्रण, मनरेगा, जीविका आदि के प्रदर्शनी लगाए गए थे। लगाए गए प्रदर्शनी में अधिकतर स्टॉल यहां खाली दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.