बिहार के छात्रों को तकनिकी ज्ञान और प्रशिक्षण देना मेरा जरूरी :- अंजारुल हक समस्तीपुर (जकी अहमद)
बिहार के छात्रों को तकनिकी ज्ञान और प्रशिक्षण देना मेरा जरूरी :- अंजारुल हक

समस्तीपुर (जकी अहमद)
समस्तीपुर में वतन विकास फाउंडेशन ने बिहार टेक्निकल कॉलेज नाम से एक कॉलेज खुला है। कॉलेज का उद्देश्य बिहार के उन सभी छात्रों को तकनीकी ज्ञान एवं प्रशिक्षण देना है जिससे वह अपने जिले एवं राज्य में रहकर ही रोजगार के नये आयाम निकाल सकते हैं। वतन विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पटना हाई कोर्ट के वकील अंज़ारुल हक का कहना है कि दसवीं की परीक्षा पास करने के बाद बिहार के ज्यादातर छात्र रोजगार के अवसर तलाशने दिल्ली – मुंबई जैसे बड़े शहर चले जाते हैं। जहां पिछले 2 सालों से बढ़ते कोरोनावायरस के कारण लोगों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। बार बार लग रहे लॉकडाउन के कारण उन्हें अपने घर वापस लौटना पड़ता है। जिसके कारण उनसे उनका रोजगार खत्म होने के साथ ही उनके रोजमर्रा की चीजों की संकट शुरू हो जाती है।
वीडियो वेबिनार के माध्यम से अंज़ारूल हक सहारा ने कहा कि हमारा लक्ष्य पूरे बिहार में तकनीकी कॉलेज खोलने का है। क्योंकि बिहार सरकार द्वारा कौशल विकास योजना पर कोई ध्यान दिया जा रहा है और ना ही छात्रों की नजर में उसकी कोई खास अहमियत बची है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में कॉलेज के द्वारा एक वीडियो वेबिनीर का आयोजन किया गया था। जिसमें बिहार के सभी जिले सहित देश के अन्य राज्य के लोग एवं विदेशों के भी कई लोग शामिल हुए थे। उन सभी का कहना है कि बिहार में ज्ञान एवं कुशलता की कमी नहीं है, कमी है तो एक बेहतर प्रशिक्षण एवं मार्ग दिखाने वाले की।
