रामनवमी को लेकर क्षेत्र में प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च।
रामनवमी को लेकर क्षेत्र में प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च।
रिपोर्ट:ज़ाहिद वारसी,गोरौल वैशाली
बुधवार को रामनवमी को लेकर फ्लैगमार्च गोरौल चौक से कर्पूरी चौक, सोंधो, आंधारीगाछी, गोरौल बाजार होते हुए वेलवर हाट ,गोढ़ीया चौक सहित दर्जनों जगहों पर घुम कर फ्लैग मार्च किया . फ्लैग मार्च के दौरान आँचलाधिकारी ब्रजेश कुमार पाटिल, थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने लोगो को बताया की रामनवमी का जुलूस शांति पूर्ण ढंग से निकालना है. बिना लाइसेंस के जुलूस नही निकाला जायेगा. जुलूस में कोई भी व्यक्ति धारदार हथियार लेकर जुलूस में नही चलेगा. अग कोई भी व्यक्ति अशांति फैलाते हुए पकड़ा गया तो उसकी खैर नही है . आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण माहौल में रामनवमी के पर्व मनाये. भगवान श्री राम के मार्ग दर्शन पर चले और लोगों का दिल जीतने का काम करें आपसी सौहार्द बनाए रखें । फ्लैगमार्च में अवर निरीक्षक विदुर कुमार, प्रशांत कुमार, सुनील कुमार, शिवम कुमारी सहित अधिक संख्या में पुलिस बल शामिल थे.
