March 31, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत

जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
महुआ. रेणु सिंह
महुआ थाने के कढियों गांव में जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा साथी के साथ गड्ढे में नहाने गया था। इस बीच वह डूब गया और उसकी मौत हो गई।
यह घटना गुरुवार की शाम में घटी। खबर लिखे जाने तक बच्चा का शव नहीं मिल पाया था। गांव के लोग और प्रशासन शव को निकालने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे थे लेकिन शव नही निकाला गया। बताया जाता है कि कड़ियों निवासी दिनेश राम का नाती साथी के साथ जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में नहाने गया था। जिसमे डूब जाने से उसकी मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही ननिहाल में आया था। मृतक 10 वर्षीय आर्य कुमार करिहों निवासी दिनेश राम का नाती था। उसका घर भानबोरहा बताया गया है। घटना पर पिता रवि राम और माता रेखा देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.