वर्कशॉप के बाद पारा मेडिकल प्रतिभागियों में बांटे गए प्रमाण पत्र
वर्कशॉप के बाद पारा मेडिकल प्रतिभागियों में बांटे गए प्रमाण पत्र
महुआ के छतवारा में प्रवाह हेल्थ केयर परामेडिकल सेंटर की ओर से 60 प्रतिभागियों को बांटे गए प्रमाण पत्र
महुआ। रेणु सिंह
पारा मेडिकल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ उन्हें चिकित्सा सेवा देने के लिए नसीहत दी गई। उन्हें बताया गया कि इस क्षेत्र में सेवा प्रमुख है। कोई भी व्यक्ति जब बीमारी या दुर्घटना हालत में अस्पताल पहुंचता है तो उसे चिकित्सा के साथ-साथ सेवा देना प्रमुख उद्देश्य उनका बन जाता है।
मंगलवार को महुआ ताजपुर मार्ग अवस्थित छतवारा प्रवाह हेल्थ केयर पारामेडिकल इंस्टिट्यूट पर चार दिवसीय कार्यशाला समापन पर प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित करते हुए अतिथियों ने यह नसीहत दी। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी सह लोजपा के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह, नगर परिषद के सभापति नवीनचंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव, पार्षद वसीम अंसारी आदि ने संयुक्त रूप से यहां प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने प्रतिभागियों को इस हुनर को सेवा रूप देने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इसमें पुण्य के साथ-साथ उनका मेहनताना भी मिलता है। मौके पर इंस्टिट्यूट के डशहेड अखिलेश पांचे ने अपने कार्य कलापों के बारे में जानकारी दी। यहां प्रतिभागी रश्मि कुमारी, दौलत कुमारी, कविता कुमारी, अनिकेत कुमार आदि ने बताया कि उन्होंने 2 वर्षों की पढ़ाई में मेडिकल से संबंधित बहुत से जानकारी हासिल की है जिसे वह सेवा के रूप में लगाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि यहां चार दिवसीय कार्यशाला में बहुत कुछ सीखने को मिला है।
