April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में विद्यालय समस्या निराकरण पर हुई चर्चा

शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में विद्यालय समस्या निराकरण पर हुई चर्चा
महुआ के शाहपुर चकूमर उच्च माध्यमिक विद्यालय में कई समस्याओं के बीच पठन-पाठन कर रहे शिक्षक
महुआ, रेणु सिंह
महुआ के लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में मंगलवार को शिक्षक और अभिभावक संगोष्ठी हुई। इस संगोष्ठी में विद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। यहां बताया गया कि कई समस्याओं के बीच शिक्षक छात्र छात्राओं को पठन पाठन करा रहे हैं। प्रधानाचार्य ने स्कूल में समस्याओं के समाधान को लेकर आमजन का सहयोग मांगा।
इस संगोष्ठी में खासतौर पर वर्ग नवम के परीक्षा परिणाम पर चर्चा की गई। यहां शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन के बारे में बताया गया। छात्र-छात्राओं को शिक्षा में अहम योगदान के लिए अभिभावकों का सहयोग और उनकी तत्परता बरतने को भी कहा गया। शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया हुई। जिसमें शिक्षक संजीव कुमार, सुरेन्द्र राय, अभिषेक कुमार, कम्प्यूटर शिक्षक चंद्रशेखर कुमार ने स्कूल की समस्याओं को रखा। उन्होंने बताया कि यहां उपस्कर की भारी कमी है। चापाकल नहीं है, शिक्षकों की कमी के बीच छात्र-छात्राओं की पढ़ाई की जाती है। अभी बताया गया कि स्कूल भवन के निचले मंजिल में विषधरों का भी बसेरा है। सांप के पोएं यहां फर्श से लेकर दीवारों पर लटकी देखने को मिलती है। विद्यालय में उपस्थित की भारी कमी बताई गई। वही चापाकल का खराब होना भी कभी शिक्षकों ने रोना रोया। संगोष्ठी में अभिभावक डॉ सुनिल कुमार, रामशंकर राय, मनीता देवी, बिंदु देवी, प्रमोद राम, बैधनाथ राय, अरुण महतो, वीरेंद्र सिंह, शंभू, सुरेंद्र आदि मौजूद थे। यहां पर आचार्य मनोज कुमार सिंह के द्वारा पहली बार कराए गए शिक्षक अभिभावक मिलन से अभिभावकों में काफी खुशी दिखी। अभिभावकों ने कहा कि इस तरह के कार्य होने पर स्कूल की समस्याएं का आदान-प्रदान होता है। साथ समस्याओं का निराकरण का प्रयास भी मिलजुल कर किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.