February 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महनार के नए एसडीओ नीरज कुमार ने पदभार ग्रहण किया

महनार के नए एसडीओ नीरज कुमार ने पदभार ग्रहण किया

रिपोर्ट:कलीम अशरफ

महनार वैशाली। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नीरज कुमार ने महनार के नए एसडीओ के रूप अनुमंडल कार्यालय में पदभार ग्रहण किया इस दौरान विभागीय अधिकारियों वह कर्मचारियों ने इनका गर्मजोशी से स्वागत किया पदभार ग्रहण करने के साथ कर्मी के साथ बैठक कर परिचय लिए और कार्यों के प्रति सजग रहने को कहा निवर्तमान एसडीओ सुमित कुमार का तबादला सारण छपरा हो गया है उनकी काबिलियत और दफ्तरों में काम अंजाम देने का अंदाज निराला था वह जल्दी समस्या का निदान करते लेकिन अचानक बदल गये नये एसडीओ नीरज कुमार बन कर आए हैं ये भी बहुत अच्छे अंदाज में काम को अंजाम देंगे और महनार में विधि व्यवस्था अम्न शांति बहाल करते हुए अनुमंडल कार्यालय को चलाएंगे काम करने का अनुभव वह तजुर्बा है हंसमुख स्वभाव के है निवर्तमान एसडीओ सुमित कुमार एसडीओ के पद पर कार्यरत रह कर बहुत से ऐसे काम किए जो काबिले तारीफ है और बहस का विषय भी सुमित कुमार के तबादले से कौन खुश हैं ये तो हम नहीं जानते लेकिन आम अवाम में मायुसी जरुर है कि वह समस्या सुनते और त्वरित हल भी करते महनार एक नए एसडीओ से रुबरू होंगे अब ये देखना होगा कि नीरज कुमार महनार को बेहतर बनाने अम्न चैन कायम रखने और सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को शत प्रतिशत धरातल पर उतारने में कितना सफल होते हैं हालांकि महनार इन दिनों कई समस्या से जूझ रहा है जैसे महनार बाजार जाम से निजात दिलाना , मजलूमों , फरियादीयो को इंसाफ दिलाना आम जनता में प्रशासन पर भरोसा अम्न शांति बहाल करना बगैर किसी भेद भाव दोनों समुदायों के साथ इंसाफ और जटील समस्याओं को हल करना और सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को हकदारो तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी नीरज कुमार जी को कार्यों को सुचारू रूप संचालन करने का तजुर्बा है वह महनार में बेहतर कार्य करेंगे महनार की जनता नीरज बाबू को महनार की धरती पर स्वागत किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.