देकुली पंचायत मे बन्द पड़े स्वास्थ्य उपकेन्द्र चालू करने की मांग (देवेन्द्र कुमार)* *(गुड्डू राज)
*देकुली पंचायत मे बन्द पड़े स्वास्थ्य उपकेन्द्र चालू करने की मांग (देवेन्द्र कुमार)*
*(गुड्डू राज)*
दरभंगा बहादुरपुर प्रखण्ड क्षेत्र के देकुली पंचायत मे बन्द पड़े स्वास्थ्य उपकेन्द्र देकुली जानकी पोखरी पर कोविड गाइडलाईन का पालन करते हुए एक दिवसीय मांग दिवस पर प्रतिवाद किया गया। प्रतिवाद कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा माले लोकल सचिव किसुन पासवान,ऐक्टू जिला उपाध्यक्ष डॉ उमेश प्रसाद साह एवं ऐपवा नेत्री चांदमुनी देवी ने किया। इस अवसर पर माले नेता अरुण कमती के अध्यता मे आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य देवेन्द्र कुमार ने कहा कि नीतीश के नेतृत्व मे चल रही डबल इंजन वाली भाजपा-जद(यू) सरकार की कोविड महामारी मे बचाव कार्य मे लापरवाही के वजह से ही आज बिहार त्राहिमाम के स्थिति मे खड़ा है और समय रहते अगर पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त नही किया गया तो महामारी का सामना करना बड़ी चुनौती बन सकता है जिसका जिम्मेवार नीतीश सरकार होंगे। इस सभा को अन्य लोगों के अलावा खेग्रामस के प्रखंड सचिव गणेश महतो,गुड्डू सहनी,शोभा देवी,गंगा पासवान,विलटु राम,अनिरूद्ध पासवान आदि ने सम्बोधित किया
