महुआ के पहाड़पुर में चल रहे महायज्ञ को लेकर भक्ति परवान चढी है।
महुआ के पहाड़पुर में चल रहे महायज्ञ को लेकर भक्ति परवान चढी है।
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी
वैशाली:जहां यज्ञ देवता की पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो रही है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस श्रीविष्णु महायज्ञ में शामिल हुए जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री पारस ने कहा कि भगवान विष्णु सृष्टि के पालनकर्ता है। यज्ञ से समाज का माहौल सकारात्मक होता है और वातावरण में व्याप्त नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं। उन्होंने आयोजक मंडल के प्रति आभार जताते हुए साधुवाद दिया। वही मुखिया संजीत राय एवं आयोजक समिति द्वारा केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा,रालोजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,छात्र रालोजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,युवा जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा,रालोजपा नेता कामेश्वर प्रसाद सिंह,राष्ट्रीय महासचिव ब्रह्मदेव राय,हरिहर पासवान, डॉ सनोज पासवान,विंदेश्वर पासवान,प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान,दलित सेना प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान,छात्र रालोजपा के जिला प्रधान महासचिव मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।
