March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के पहाड़पुर यज्ञ में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा

महुआ के पहाड़पुर यज्ञ में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा
यज्ञ समिति की ओर से श्री कुशवाहा और उनके साथ आए कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित, महुआ के पहाड़पुर में यज्ञ को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
महुआ, रेणु सिंह
महुआ के पहाड़पुर में चल रहे श्रीविष्णु महायज्ञ के पांचवें दिन सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुमार कुशवाहा पहुंचे। उन्होंने यज्ञ देवता की पूजा कर देशवासियों में सुख समृद्धि और अमन-चैन के लिए प्रार्थना की। यहां मंत्री श्री कुशवाहा का यज्ञ समिति की ओर से अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
यज्ञ में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि उन्हें यहां यज्ञ देवता के द्वारा बुलाया गया है और वे उनकी कृपा से ही यहां पहुंचे हैं। यह भी का की यज्ञ से आपसी प्रेम, एकता, भाईचारा और सहिष्णुता आती है। यज्ञ भेदभाव मिटती है और स्नेह की भावना जागृत होती है। यज्ञ से सुख समृद्धि आती है और जहां तक वेद ध्वनि जाती है, वहां तक वातावरण शुद्ध हो जाता है। उनके साथ ब्रजेंद्र कुमार पप्पू, रेखा गुप्ता, रामपुकार सिन्हा, अंगद कुशवाहा, गनौर सिंह, डॉ प्रमोद कुशवाहा, आरके डेयरी के रणधीर कुमार, उमेश सिंह, कमल प्रसाद सिंह आदि भी पहुंचे और योग्यता की पूजा अर्चना की। यज्ञ में आते समय श्री कुशवाहा का मंगरू चौक पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यहां यज्ञ को लेकर लोगों में भक्ति परवान पर है। यज्ञ में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंडप की परिक्रमा को लेकर तो आपाधापी मची रहती है। बाबा भोलेश्वर दास महाराज जी के नेतृत्व में यज्ञ हो रहा है। यहां भोर से ही श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो जाता है और वेद मंत्रोच्चारण से इलाका गुंजायमान है। सूर्य ढलने के साथ श्रद्धालुओं और मेलार्थियों की भारी भीड़ हो रही है। यहां दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगातार भंडारा चल रहा है। यज्ञ कमेटी के सदस्यों द्वारा श्रद्धालु के लिए हर संभव व्यवस्था की गई है। यज्ञ में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनों द्वारा श्रमदान दिया जा रहा है। यज्ञ कमेटी के सदस्यों द्वारा यह भी बताया गया कि यहां 11 यजमान दंपतियों द्वारा अपनी पत्नियों के साथ हवन कुंड पर बैठकर समाज में शांति सद्भाव के साथ आवाम की सुरक्षा और वतन की सलामती के लिए आहूति दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.