March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को बर्खास्त करें (नेयाज अहमद)* *(गुड्डू राज)*

*स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को बर्खास्त करें (नेयाज अहमद)*

*(गुड्डू राज)*

दरभंगा डीएमसीएच में नवनिर्मित सुपर स्पेसिलिटी ब्लॉक को एक हजार बेड का कोविड हॉस्पिटल बनाने,प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्रों पर कोरोना सहित अन्य इलाज की व्यवस्था करने,स्वास्थ्य व्यवस्था की गिरते हालात में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को बर्खास्त करने,लॉकडॉन में दिहाड़ी मजदूर व गरीब परिवारों को 25 000 रू0 गुजारा भत्ता देने,कोरोना जांच व वैक्सीनेशन को स्वास्थ्य उप-केंद्र तक में करने की व्यवस्था करने आदि सवाल पर जिला व्यापी प्रतिवाद दिवस के तहत सोमबार को इंसाफ मंच के बैनर तले विभिन्न जगहों पर प्रतिवाद धरना कोरोना लॉकडाउन का पालन करते हुये किया गया। इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद के नेतृत्व में उर्दू बाजार में धरना दिया गया धरने में अदनान अफरोज,मो.यासीर शामिल थे वहीं इंसाफ मंच के जिला प्रवक्ता मक़सूद आलम पप्पू खां के नेतृत्व में नैनाघाट व इंसाफ मंच नेता अकबर रजा के नेतृत्व में हायाघाट प्रखण्ड के चन्दनपट्टी में प्रतिवाद धरना आयोजित हुआ। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप ने सरकारी तैयारी व स्वास्थ व्यवस्था की पोल खोल रख दिया हैं। इस विकट समय से पूरा शासन तंत्र सुस्त बना हुआ हैं। डीएमसीएच में नवनिर्मित सूरस्पेशलिटी भवन का उदघाटन के इंतेजार में छोड़े हुए हैं। अविलम्ब उसको 1000 बेड को कोविड हॉस्पिटल में तब्दील करने की मांग करते हैं। वहीं मक़सूद आलम पप्पू खां ने ग्रामीण इलाकों में दवा दुकानों के द्वारा आम लोगों को लूटने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मांग किये कि ग्रामीण इलाके में दवा की हो रही कालाबाजारी पर लगाम लगाए। अकबर रजा ने कहा निजी अस्पताल में इलाज के नाम पर पैसा लूटना बंद करें डीएमसीएच के कुव्यवस्था में सुधार लाओ कल की जो घटना है अटेंडेंट बाय पर डेड बॉडी को पैसा लेकर देने का उस पर कार्रवाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.