March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बहादुरपुर,बहेड़ी,बेनीपुर,बिरौल,दरभंगा सदर,दरभंगा शहरी क्षेत्र,केवटी और सिंहवाड़ा को कोवैक्सीन उपलब्ध (डीएम)*

*बहादुरपुर,बहेड़ी,बेनीपुर,बिरौल,दरभंगा सदर,दरभंगा शहरी क्षेत्र,केवटी और सिंहवाड़ा को कोवैक्सीन उपलब्ध (डीएम)*

*(गुड्डू राज)*

दरभंगा : समाहरणालय अवस्थित अम्बेडकर सभागार,में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में टीकाकरण की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों को कोवी-शील्ड् के वैक्सीन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही बहादुरपुर,बहेड़ी,बेनीपुर,बिरौल,दरभंगा सदर,दरभंगा शहरी क्षेत्र,केवटी और सिंहवाड़ा को कोवैक्सीन भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि -वैक्सीन का प्रयोग प्रथम डोज के रूप में किया जाएगा।
18 वर्ष से 44 वर्ष वालों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप तथा 44 वर्ष से ऊपर वालों के लिए पीएचसी में तथा पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाए।
उन्होंने कहा कि दूसरे डोज के टीकाकरण पर 70 प्रतिशत तथा प्रथम डोज के टीकाकरण के लिए 30 प्रतिशत का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए वैसे प्रखंड,जहां 20 से कम पंचायत है,में 03 शिविर तथा वैसे प्रखंड जहां 20 पंचायत से अधिक हो वहां 04 शिविर पंचायत स्तर पर लगाकर टीका जल्द से जल्द खत्म किया जाए। उल्लेखनीय है टीकाकरण की निगरानी व अनुश्रवण के लिए जिला स्तर पर एक निगरानी एवं अनुश्रवण कोषांग का गठन किया गया है। इस कोषांग के सदस्य कल से अपने अपने प्रखंडों के टीकाकरण की निगरानी एवं अनुश्रवण करेंगे। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से कहा कि टीकाकरण के पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से संबंधित क्षेत्र के लोगों को सूचित कर दिया जाए कि कल कहां-कहां टीकाकरण किया जाएगा। द्वितीय डोज का टीकाकरण जितना अधिक होगा उसी अनुपात में जिले को टीका उपलब्ध होगा। इसलिए दूसरे डोज के टीका पर विशेष जोर दिया जाए।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा,उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार मिश्र,भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर सादुल हसन,डीपीएम विशाल कुमार,डब्ल्यूएचओ के वाशव राज,यूनिसेफ के ओंकार चंद्र,केयर इंडिया की जिला समन्वयक श्रद्धा झा एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.