April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नयागांव में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी का हुआ भव्य स्वागत-

नयागांव में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी का हुआ भव्य स्वागत-
नयागांव(सारण)
बिहार प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सह के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को पटना से छपरा जाने के दौरान बुधवार को नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चतुरपुर,नयागांव बाजार स्थित शहीद राजेंद्र सिंह स्मारक समेत माँ कालरात्रि गेट डुमरी बुजुर्ग गांव के पास पूर्व बीडीसी उदय कु सिंह एवं युवा भाजपा नेता डॉ पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी को फुल माला,गुलदस्ता व अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया इस दौरान श्री चौधरी ने अपनी गाड़ी से नीचे उतर कर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों का अभिवादन किया तथा सभी का अभिवादन स्वीकार किया वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए सैकड़ों जगहों पर तोरण द्वार बनाये गए थे उन सभी जगहों पर श्री चौधरी का स्वागत किया गया।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व बीडीसी उदय कुमार सिंह,भाजपा युवा नेता डॉ पंकज कुमार सिंह, हिमांशू बाबा,सोना पंडित,सुरेंद्र मिश्र, मनोज सिंह,अभिमन्यु सिंह, रंजन सिंह,फकीरा महतो, सुदर्शन पासवान,गणेश महतो, विनोद पासवान,सुदर्शन बैठा कृष्णा सिंह,बिपिन बिहारी प्रसाद,नरेंद्र सिंह पटेल, रविरंजन सिंह सोनू समेत बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.