April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रजिस्ट्री बाजार के एक मकान को बुलडोजर से ढाह देने का मामला गर्म

रजिस्ट्री बाजार के एक मकान को बुलडोजर से ढाह देने का मामला गर्म
*20 लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान का दावा
*छह नामजद सहित डेढ़ दर्जन पर प्राथमिकी
*वर्षों से रह रहा परिवार एक रात में हुआ बेघर

सोनपुर थाने के हरिहरनाथ ओपी अन्तर्गत रजिस्ट्री बाजार रोड में सड़क किनारे अवस्थित एक मकान को बुलडोजर से ढाह देने का मामला उजागर हुआ है।यह घटना तब घटी जब उक्त मकान में वर्षों से रहनेवाले परिवार के लोग किसी नजदीकी के विवाह समारोह में गए हुए थे।मकान को ढाह देने से करीब 20 लाख रुपए की संपत्ति की क्षति का अनुमान है।घर में रहनेवाला परिवार एक रात में ही सड़क पर आ गया।
इस संबंध में रजिस्ट्री बाजार निवासी पीड़ित महिला स्वर्ण
लता ने लगभग डेढ़ दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ सोनपुर हरिहर नाथ ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
पीड़िता द्वारा दर्ज करायी गई प्राथमिकी में कहा गया है कि विगत 31मई की रात्रि में एक शादी समारोह में शामिल होने सपरिवार गए हुए थे कि उपरोक्त घटना घटी।
यह भी आरोप है कि मकान का ताला काटकर जेवर, बर्तन सहित सभी सामान एवं ज़मीन सम्बंधित सारे कागजात व बक्सा आदि गाड़ी पर लाद कर ले भागे।इस सम्बंध में मन्टू सिंह, पारस सिंह दोनों पिता-राम विनोद सिंह, चंदन सिंह पिता -मन्टू सिंह, अमित कुमार सिंह उर्फ मोनू, मनि सिंह दोनों पिता- पारस सिंह , सन्नी सिंह दादा का नाम-बैजु सिंह सोनपुरआदम एवं 10 अज्ञात व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना की सूचना किसी ने उन्हें मोबाइल फोन से दी।पीड़ित महिला का कहना है कि हम इस घर में पीढ़ी से रहते आए हैं। इससे पूर्व में इन लोगों ने उनसे रंगदारी की मांग की थी और बोले की नहीं देने पर जान से मार देंगे। अगर यहां रहना है तोआज तो 50 लाख की रंगदारीदेनी होगी। इसी इरादे से वे मेरे घर को बुलडोजर से ढाह दिया । महिला ने आरोप लगाया है कि इनका आतंक इतना है कि घर के बगल में बृजकिशोर का मकान दखल कर उनके लड़का, लड़की को भी बेघर कर दिया है। जो जांच से पता चलेगा। धमकी भी दी है कि अगर पुलिस के पास गयी तो तुम्हारी लडकी और लड़के की हत्या करा देंगें एवं तुम्हारे लड़की को उठा लेगें।
दो दिन बीत जाने के बाद आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.