एसडीओ ने अग्नि पीड़ीत परिवारों से की मुलाकात, सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का दिया भरोसा।
एसडीओ ने अग्नि पीड़ीत परिवारों से की मुलाकात, सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का दिया भरोसा।
महनार – महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़पुर बिशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 2 बनघारा टोला में शुक्रवार को हुई भीषण अगलगी की घटना में 33 दलित परिवारों के घर जलकर राख हो गया।इस घटना में 20 हजार नगद राशि सहित लाखों रुपये के सम्पति के जलने का अनुमान है।घटना की खबर मिलते ही एसडीओ ने राजस्व पदाधिकारी आशीष कुमार , सीआई प्रभाकर झा और हल्का कर्मचारी धर्मेन्द्र कुमार और अग्नि शमन दस्ता को मौके पर भेजा और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया राजस्व पदाधिकारी की मौजूदगी में सीआई और कर्मचारी ने 33, प्रभावित परिवारों को सहायता के लिए सूची तैयार की जिसके आधार पर तत्काल राहत मुहैया कराई गई है। देर शाम एसडीओ नीरज कुमार सिन्हा ने अंचलाधिकारी रमेश प्रसाद सिंह और राजस्व पदाधिकारी आशीष कुमार के साथ विशुन पुर गांव पहुंचे और पीड़ीत परिवारों से मुलाकात कर जल्द ही सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
