April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सेहत और पर्यावरण का ख्याल रखती है साइकिल, जरूर चलाएं- डॉ सुनील

सेहत और पर्यावरण का ख्याल रखती है साइकिल, जरूर चलाएं- डॉ सुनील

– सदर से साइकिल रैली का आयोजन
– छात्रों ने लिया भाग

सीतामढ़ी। विश्व साइकिल दिवस के मौके पर सदर अस्पताल में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनिल कुमार सिन्हा ने की। इस रैली में छात्रों ने भी भाग लिया। वहीं विजेता रहे छात्रों के बीच राज्य स्वास्थ्य समिति फाइनेंशियल एवं लॉजिस्टिक के पदाधिकारी डॉ नमित ने प्रशस्ति पत्र का वितरण किया। मौके पर डॉ सुनील ने कहा कि साइकिल सेहत और पर्यावरण दोनों का ख्याल रखती है, इसलिए इसे हमेशा इस्तेमाल में लाएं। बाजार व नजदीक के यातायात माध्यम के लिए यह बेहद अहम माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.