विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया
वैशाली:गोरौल प्रखंड स्थित आर पी सी जे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवर घाट में बिहार राज्य परियोजना निदेशक एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वैशाली के पत्रांक के आलोक में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने की जबकि संचालन शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा वृक्ष लगाए गए एवं चित्रकला तथा निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई । निबंध प्रतियोगिता में आयुषी कुमारी को प्रथम माही को द्वितीय, निधि, नेहा, सोनम, विशाल, सूरज, समीर, आदित्य को सांत्वना पुरस्कार ,चित्रकला प्रतियोगिता में अंशु , चांदनी, अमीषा,सानू प्रिया, सुजीत कुमार चौधरी को पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर काजल कुमारी द्वारा वाटरप्रूफ प्रोजेक्ट के लिए सम्मानित किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में नीतीश कुमार, रोहित कुमार, सुजीत कुमार ,निधि, नेहा, सोनू एवं विद्यालय के शिक्षकों एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि सिर्फ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ही पौधे लगाना या कार्यक्रम करना ,यह पर्यावरण दिवस की सार्थकता नहीं है। हमें अन्य खुशी के मौके पर भी वृक्ष लगाना चाहिए ,साथ ही वृक्षों का संरक्षण जरूरी है। इस अवसर पर इस कार्यक्रम के संचालक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि अभी पूरे विश्व में मिशन लाइफ कार्यक्रम चलाया जा रहा है,जिसके अंतर्गत वृक्षों की कटाई पर रोक और वृक्षारोपण कार्य प्रमुख है। इसके साथ-साथ ऊर्जा की कम खपत, जल का संरक्षण ,भूमि वायु ,ध्वनि को प्रदूषित होने से बचाना प्रमुख है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक धर्मवीर कुमार सिन्हा, सीमा कुमारी ,कुमार चंदन, विनोद कुमार सिंह, नीतू कुमारी, राजू कुमार, देवाशीष कुमार शील, राकेश कुमार, उमेश कुमार, राम बाबू राम, सोनी, पंकज कुमार, रामप्रवेश सिंह एवं मोहन सिंह उपस्थित रहे।
