गोविंदपुर में व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या
गोविंदपुर में व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या
महुआ। रेणु सिंह
महुआ थाना के गोविंदपुर गांव में एक पशु व्यापारी को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना पैसे के लेनदेन को लेकर होना बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।
मृतक 44 वर्षीय राजेश राय तीसीआौता थाने के शाह महमदपुर गांव निवासी स्वर्गीय शकल राय का पुत्र था और वह पशु का व्यापार करता था। साथी के साथ लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। जिसमें उसे पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर महुआ और तिसीऔता थाने की पुलिस पहुंची और स्थिति को काबू में किया। बाद में घटनास्थल महुआ होने का पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया। मृतक के भाई संजीत राय के बयान पर दो नामजद किए गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। महुआ के तेजतर्रार थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लिया है और विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
